28 जून दलीप ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले वेस्ट जोन की टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ की वजह से हुए हैं। दरअसल हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा की गई है। टेस्ट टीम में पहली बार रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।
चेतेश्व पुजारा (साभार-AP)
वेस्ट जोन की टीम में बदलाव
इन दोनों खिलाड़ियों के जाने से वेस्ट जोन की टीम में बदलाव हुआ है। यशस्वी और रुतुराज गायकवाड़ के स्थान पर इस टीम में सूर्यकुमार यादव और टीम से ड्रॉप किए गए चेतेश्वर पुजारा को शामिल किया गया है। हालांकि, इस टीम की कमान अब भी प्रियंक पांचाल के पास ही है। इन दोनों के आने से टीम मजबूत हुई है। इस टीम में पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे भी बल्लेबाज हैं।
सीधे सेमीफाइनल खेलेगी वेस्ट जोन
वेस्ट जोन की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए उसे सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली है। सेमीफाइनल में 5 जुलाई को उसका सामना सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
सूर्यकुमार की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी
दलीप ट्रॉफी के साथ ही सूर्यकुमार यादव की फर्स्ट क्लास में वापसी हो रही है। उनके पास फिर रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 133 इनिंग में 44.45 की औसत से 5,557 रन बनाए। उन्होंने इसमें 14 सेंचुरी और 28 हाफ सेंचुरी लगाई है।
वेस्ट जोन स्क्वॉड
प्रियांक पांचाल (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, चेतेश्वर पुजारा हार्विक देसाई (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, हेत पटेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, अर्पित वासवड़ा, अतीत सेठ, शम्स मुलानी, युवराज डोडिया, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, चिंतन गाजा , अर्ज़ान नागवासवाला।
