Duleep Trophy: विजयकुमार की तूफानी गेंदबाजी, फाइनल का टिकट हासिल करने से 194 रन दूर साउथ जोन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 7, 2023, 09:56 PM IST

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन की टीम नॉर्थ जोन के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गई है। वी विजयकुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत साउथ जोन इस स्थिति में पहुंचा।

बेंगलुरु: तेज गेंदबाज वी विजयकुमार के पांच विकेट से दूसरी पारी में उत्तर क्षेत्र का मध्यक्रम चरमरा गया जिससे दक्षिण क्षेत्र को शुक्रवार को दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में तीसरे दिन जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य मिला। स्टंप तक दक्षिण क्षेत्र ने बिना विकेट गंवाये 21 रन बना लिये थे। उसके सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन तीन और अनुभवी मयंक अग्रवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।

विजयकुमार ने पुरानी गेंद से बरपाया कहर

सुबह उत्तर क्षेत्र ने तीन विकेट पर 146 रन के स्कोर से खेलना शुरु किया जिसके बाद विजयकुमार ने पुरानी गेंद से कहर बरपा दिया और टीम का स्कोर आठ विकेट पर 171 रन हो गया। बारिश से प्रभावित तीसरे दिन उत्तर क्षेत्र की दूसरी पारी 56.4 ओवर में महज 211 रन पर सिमट गयी। कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वत कावेरप्पा (47 रन देकर दो विकेट) ने अंकित कलसी को स्टंप के पीछे आउट रिकी भुई को कैच आउट कराया। प्रतिभाशाली प्रभसिमरन सिंह (93 गेंद में 63 रन) और हरियाणा के अंकित कुमार (29 रन) ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की भागीदारी निभाकर टीम को संभाला।

End of Feed