DPL 2025: ऑक्शन से पहले रिटेन हुए ऋषभ पंत, इस टीम के लिए जारी रखेंगे सफर

Delhi Premier League 2025: पुरानी दिल्ली 6' ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के आगामी सत्र के लिए स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में बनाए रखने का ऐलान किया है। पंत को मार्की खिलाड़ी के तौर पर टीम में बनाए रखा गया है।पुरानी दिल्ली 6 ने डीपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। ऐसे में टीम दुर्भाग्यवश खिताब से दूर रह गई।

Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) की स्टार टीम पुरानी दिल्ली 6 ने आगामी सत्र के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपने दस्ते में बरकरार रखने का ऐलान किया है। पंत को इस साल भी टीम का मार्की खिलाड़ी (Icon Player) बनाया गया है, जिससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

rishabh pant x (1)

ऋषभ पंत (फोटो- X)

पिछले सीजन में रहा दुर्भाग्य, इस बार जीत की उम्मीद

डीपीएल 2024 में पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके कारण टीम खिताब से वंचित रह गई। इस बार पंत के नेतृत्व में टीम ने अपनी तैयारियों को और मजबूत कर लिया है, ताकि इस सत्र में वह चैंपियनशिप जीत सके।

End of Feed