DPL 2025 : बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने सेंट्रेल दिल्ली किंग्स को दी नौ विकेट से मात

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के रविवार को खेले गए बारिश से प्रभावित 33वें मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 9 विकेट के अंतर से मात दी। ऐसा रहा मैच का हाल।

नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के रविवार को खेले गए 33वें मुकाबले को न्यू दिल्ली टाइगर्स ने अपने नाम किया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में नई दिल्ली टाइगर्स ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 9 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 19 ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे।

New Delhi Tigers

न्यू दिल्ली टाइगर्स (फोटो क्रेडिट @DelhiPLT20 X)

जोंटी सिद्धू ने खेली 37 गेंद में 75 रन की आतिशी पारी

सेंट्रल दिल्ली की टीम को यश ढुल और कौशल सुमन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की। यश 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कौशल सुमन ने 23 गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 30 रन टीम के खाते में जोड़े। जब सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपना दूसरा विकेट गंवाया, तब तक टीम 7.1 ओवरों में 59 रन बना चुकी थी। यहां से कप्तान जोंटी सिद्धू ने युगल सैनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। युगल सैनी 21 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान जोंटी ने 37 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच छक्के और छह चौके शामिल थे। विपक्षी खेमे से पंकज जसवाल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि प्रद्युम्न सनन और हिम्मत सिंह को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

End of Feed