मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना है...भारत की टी20 टीम में वापसी के सवाल पर शुभमन गिल ने दिया दो टूक जवाब

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय टी20 टीम में वापसी के सवाल पर आईपीएल 2026 के आगाज से जानिए क्या कहा?

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को कहा कि 2026 टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्हें आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किसी को कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है। गिल टी20 विश्व कप से पहले भारत के उप-कप्तान थे, लेकिन संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में जगह देने के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। भारत ने इस बार रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता।

Shubman Gill

शुभमन गिल(फोटो क्रेडिट Gujarat Titans)

नए सीजन में मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना

गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान होने के साथ-साथ आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व भी कर रहे हैं। सत्र पूर्व संवाददाता सम्मेलन में जब इस सलामी बल्लेबाज से पूछा गया कि क्या विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने के बाद उन्हें कुछ साबित करना है, तो गिल ने कहा, 'पिछले तीन-चार सत्रों को देखें तो मुझे लगता है कि आईपीएल में मेरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस सत्र में मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। पिछले चार साल में हमने टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है और मैंने एक बल्लेबाज के रूप में भी अच्छा किया है।'

End of Feed