T20 World Cup से पहले शाहिद अफरीदी ने दी मोहम्मद रिजवान को बड़ी सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 01:01 PM IST

Shahid Afridi's advise for Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टी20 विश्व कप 2022 के आगाज से पहले बल्ले से धमाल मचा रहे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बड़ी सलाह दी है।

कराची: पिछले दो साल से अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में दुनियाभर में अगर किसी बल्लेबाज का बल्ला जमकर चला है तो वो हैं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान। रिजवान अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर लगातार पाकिस्तान को जीत दिला रहे हैं। ऐसे में वो अपनी टीम के कप्तान और सलामी जोड़ीदार बाबर आजम को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Mohamamd-Rizwan

एक बार फिर पाकिस्तानी टीम बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के दम पर विश्व चैंपियन बनने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी। पिछले साल यूएई में इसी जोड़ी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के आगाज से पहले पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद रिजवान को बड़ी सलाह दी है।

End of Feed