दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर फिर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल का रिवील किया नाम

Dinesh Karthik Dipika Pallikal Become Parents: दिनेश कार्तिक ने 25 अगस्त 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से भारतीय स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2021 में उनके जुड़वां बेटे हुए थे। जिनका नाम उन्होंने कबीर और जियान रखा था। अब उनके घर बेटी हुई है, जिसका नाम कपल ने राहा रखा है।

Dinesh Karthik Dipika Pallikal Become Parents: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर तीसरी बार किलकारी गूंजी है। दिनेश कार्तिक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों ने यह जानकारी अपने फैंस को दी है। इंस्टाग्राम पर कपल ने लिखा, 'हमारे दिलों में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान की छोटी बहन राहा पल्लीकल कार्तिक को परिचित कराते हुए हम बहुत खुश हैं।' इसके साथ ही दोनों ने अपने फैंस को प्यार भेजा है।

Dinesh Kartik

दिनेश कार्तिक दीपिका पल्लीकल (इंस्टाग्राम- dipikapallikal)

दीपिका पल्लीकल ने दिया बेटी को जन्म

दिनेश कार्तिक ने 25 अगस्त 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से भारतीय स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से दूसरी शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2021 में उनके जुड़वां बेटे हुए थे। जिनका नाम उन्होंने कबीर और जियान रखा था। अब उनके घर बेटी हुई है, जिसका नाम कपल ने राहा रखा है। बता दें कि दिनेश कार्तिक भारत के जबरदस्त विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी2- तीनों ही फॉर्मेट में खेला है। इसके साथ ही वह IPL में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। फिलहाल वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग कोच और मेंटर की भूमिका में हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट की कमेंट्री करते भी देखे जा सकते हैं।

End of Feed