क्या अलग होती है महिला और पुरुष क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 15, 2024, 10:33 PM IST

पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट के नियम तो एक जैसे होते हैं लेकिन पुरुषों और महिलाओं की क्रिकेट में उपयोग होने वाली गेंदों में अंतर होता है। जानिए दोनों गेंदें कैसे होती हैं एक दूसरे से अलग?

नई दिल्ली: पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। टी20 क्रिकेट के उदय के बाद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता अपनी बुलदियों पर पहुंची है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इतर दुनियाभर के देशों में महिलाओं की टी20 लीग की संख्या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग ने अपने दूसरे सीजन में सफलता और लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड गढ़े हैं।

Cricket Balls

क्रिकेट बॉल

पुरुषों की गेंद से हलकी होती है महिला क्रिकेट की गेंद

ऐसे में हम आपको पुरुषों और महिलाओं की क्रिकेट के बीच बारीक अंतरों से रूबरू करा रहे हैं। ऐसा ही एक अंतर दोनों के मैचों में इस्तेमाल होने वाली गेंदों में होता है जो हम आपको बता रहे हैं। महिला और पुरुष क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंदें अलग-अलग होती हैं। महिला क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद 139.98 ग्राम से 150.61 ग्राम के बीच होता है। पुरुष क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद का वजन 156 से 163 ग्राम के बीच होता है। जो कि महिला क्रिकेट की गेंद से 23.03 ग्राम ज्यादा होता है।

End of Feed