ध्रुव जुरेल ने खोला अपने खास टैटू 'जय जवान जय किसान' का राज

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने एक खास टैटू दिखाया। मैच के बाद उन्होंने इसके बारे में बात की और बताया कि क्यों उन्होंने यह खास टैटू बनवाया।

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक जड़ने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इसे खास तरह से सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं शतक बनाने के बाद उन्होंने अपनी बांह पर बनाए गए एक नए टैटू को दिखाया जिसमें लिखा था जय जवान जय किसान। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इस टैटू के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने ये क्यों लिखवाया। जुरेल ने कहा कि मेरे दादा किसान थे और मेरे पिता आर्मी में थे। मैं यह नहीं भूलना चाहता कि मैं कहां से आता हूं। जुरेल ने 115 रन की नाबाद पारी खेली। उनके इस दमदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की।

dhruv jurel

ध्रुव जुरेल (साभार-x)

बारिश से बार-बार मैच रुकने पर उन्होंने कहा कि हमलोग इसके आदि हो गए हैं। जब भी आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं तो आप पर दबाव होता। आज हमने शतक बनाया, लेकिन फिर कल शून्य से शुरुआत करनी होगी। जुरेल ने मैच के दूसरे दिन कई अहम साझेदारियां की जिसके कारण टीम इंडिया 500 रन के पार पहुंच पाई। उन्होंने सातवें विकेट के लिए ऋषभ पंत (63) के साथ 112 रन जोड़े, जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 307 रन से बढ़कर 419 रन हो गया। इसके बाद उन्होंने मानव सुथार (18) के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की, जिससे भारत 500 रन के करीब पहुंच गया।

End of Feed