'बेबी एबी' डेवाल्‍ड ब्रेविस ने टी20 में सबसे तेज जड़े 150 रन, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज कराया अपना नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 11:16 PM IST

Dewald Brevis scores 162 runs in just 57 balls: डेवाल्‍ड ब्रेविस ने मौजूदा सीएसए टी20 चैलेंज में इतिहास रच दिया। पोचेफ्स्‍ट्रूम में सेनवेस पार्क में टाइटंस और नाइट्स के बीच मुकाबले में ब्रेविस ने केवल 57 गेंदों में 162 रन की तूफानी पारी खेली। ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • डेवाल्‍ड ब्रेविस ने टी20 इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाया
  • डेवाल्‍ड ब्रेविस ने टी20 प्रारूप में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया
  • डेवाल्‍ड ब्रेविस को शानदार पारी खेलने के बाद एबी डिविलियर्स की तारीफ मिली

पोचेफ्स्‍ट्रूम: 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर डेवाल्‍ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने दुनिया को याद दिलाया है कि क्‍यों इस समय उन्‍हें दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ युवाओं में से एक माना जाता है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्‍टार बल्‍लेबाज ने सीएसए टी20 चैलेंज (CSA T20 Challenge) में टाइटंस और नाइट्स के बीच मुकाबले में तूफानी पारी खेली। पोचेफ्स्‍ट्रूम में सेनवेस पार्क में खेले गए मुकाबले में ब्रेविस ने केवल 57 गेंदों में 162 रन ठोक दिए। अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान ब्रेविस ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

डेवाल्‍ड ब्रेविस

डेवाल्‍ड ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्‍होंने केवल 52 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। इससे पहले 35 गेंदों में बल्‍लेबाज ने अपना पहला शतक पूरा किया था। ब्रेविस ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और 13 छक्‍के जमाए। डेवाल्‍ड ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाया। उन्‍होंने इस मामले में जिंबाब्‍वे के पूर्व कप्‍तान हैमिल्‍टन मसाकाद्जा और अफगानिस्‍तान के ओपनर हजरतुल्‍लाह जजई की बराबरी की।

End of Feed