Devon Conway ruled out of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेवोन कॉनवे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चोट से जूझ रहे कॉनवे ने आईपीएल 2024 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। उनकी मई में टीम से जुड़ने की संभावना थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया है।
डेवोन कॉनवे (फोटो- BCCI/IPL)
चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे की जगह रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया है। ग्लीसन एक शानदार बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 6 टी20 मैच खेले हैं इसमें वे कुल 9 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। ग्लीसन ने अब तक सभी फ्रेंचाइजी क्रिकेट मिलाकर 90 टी20 मैच खेले हैं और इसमें कुल 101 विकेट झटके हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 1 मई के बाद अपने देश लौट जाएंगे ऐसे में ग्लीसन को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
