IND vs ENG: युवा बल्लेबाज के लिए खुल सकते हैं भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे, 8 पारी में चार शतक जड़कर पेश किया दावा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 10, 2024, 06:12 AM IST

Devdutt Padikkal Century,Ranji Trophy: 23 साल के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के लिए भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे खुल सकते हैं। उन्होंने पिछली 8 पारियों में 4 शतक जड़कर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है।

Devdutt Padikkal Century: कर्नाटक के 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों के चोट और पारिवारिक कारणों से उपलब्ध नहीं होने का फायदा उन्हें मिल सकता है। शुक्रवार को पडिक्कल ने तमिलनाडु के खिलाफ पहले दिन 216 गेंद पर 151 रन की शानदार पारी खेली। ये उनके बल्ले से निकला 6 मैच की आठ पारियों में चौथा शतक है। चौथे शतक को उनके पास दोहरे शतक में तब्दील करने का शानदार मौका है।

Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल

पंजाब के खिलाफ शतक के साथ की रणजी सीजन की शुरुआत

End of Feed