श्रीलंका दौरे से पहले इंजरी ने उड़ाई टीम इंडिया की नींद, लक्ष्मण से जायजा लेने CoE जाएंगे बीसीसीआई सचिव सैकिया

रविवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया टीम इंडिया में हो रहे लगातार इंजरी पर चर्चा करने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। वहां वो वीवीएस लक्ष्मण के साथ एक बैठक करेंगे। ऐसी खबर है कि इस बैठक में अजीत अगरकर और गौतम गंभीर भी ऑनलाइन जुड़ेंगे।

भारतीय टीम को हाल के दिनों में एक के बाद एक चोटों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को साई सुदर्शन भी चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए। पहले से इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी है और ऐसे में एक और खिलाड़ी के बाहर जाने से टीम इंडिया की समस्या बढ़ गई है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों खिलाड़ी इतने चोटिल हो रहे हैं। इंजरी से जुड़ी जानकारी और इसका मूल्यांकन करने के लिए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) में क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे और खिलाड़ियों के ’रिहैबिलिटेशन’ तथा चोट से उबरने की प्रक्रिया का जायजा लेंगे।

Devajit Saikia

देवजीस सैकिया (साभार-X)

इंजरी से जूझ रहे खिलाड़ी

भारत को जसप्रीत बुमराह (घुटने में सूजन), बी साई सुदर्शन (बाएं पैर के अंगूठे में चोट), हर्षित राणा (मांसपेशियों में खिंचाव), नीतिश कुमार रेड्डी (मांसपेशियों में खिंचाव) और वॉशिंगटन सुंदर (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) की अलग-अलग चोटों के कारण उनकी सेवाएं नहीं मिलेंगी। आकाश दीप (स्ट्रेस फ्रैक्चर) सबसे लंबे समय से टीम से बाहर हैं। बंगाल की रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद से ही वह टीम से बाहर हैं।

End of Feed