IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क की जगह धुरंधर बांग्लादेशी गेंदबाज से किया करार, लेकिन खड़ा हो गया बड़ा विवाद

DC Sign Mustafizur Rahman Amid Big Controversy: आईपीएल 2025 से विदेशी खिलाड़ियों को हटना एक बड़ा मुद्दा बन चुका है और अब टीमों को विकल्प की तलाश करनी पड़ रही है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को साइन किया है, हालांकि इस सीजन में किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदा नहीं गया था। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ताजा बयान ने नया विवाद और असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि उसे मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) या फ्रैंचाइज़ी (Delhi Capitals) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है, जिससे दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल 2025 के लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के साथ अपने तेज आक्रमण को मजबूत करने की योजना पर संदेह पैदा हो गया है। मुस्तफिजुर रहमान को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह लेने के लिए साइन किया, जो भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिए टीम में नहीं लौटेंगे।

Mustafizur Rahman signed by Delhi Capitals In IPL 2025 Replacing Mitchell Starc

मुस्तफिजुर रहमान (Instagram)

आईपीएल आमतौर पर खिलाड़ियों के अनुबंध के बारे में तब तक घोषणा नहीं करता जब तक कि खिलाड़ी को अपने घरेलू बोर्ड से एनओसी नहीं मिल जाती। लेकिन बीसीबी के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी के अनुसार, बोर्ड को अभी तक मुस्तफिजुर या आईपीएल से इस तरह का कोई अनुरोध नहीं मिला है।

End of Feed