WPL Eliminator: गुजरात जायंट्स को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स, RCB से होगा सामना

शिनेल हेनरी (35 रन पर तीन विकेट) और नंदिनी शर्मा (44 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) टी20 के एलिमिनेटर मैच में शानदार जीत दर्ज की। गुजरात जायंट्स को 26 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल में दिल्ली का सामना आरसीबी से होगा।

वडोदरा, भाषा। विमेंस प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में लगातार चार बार फाइनल खेलने वाली पहली टीम बन गई है। कैपिटल्स के सामने बृहस्पतिवार को खेले जाने वाले फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी।

WPL Final

फाइनल में दिल्ली और बेंगलुरु। फोटो- WPL

जायंट्स को सात विकेट पर 168 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए लिजेल ली ने 24 गेंद में 43, शेफाली वर्मा ने 21 गेंद में 31, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 गेंद में 41 और लौरा वोल्वार्डट ने 24 नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

End of Feed