Delhi Capitals vs UP Warriorz: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच हर मैच में देखने को मिल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच का मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में यूपी वॉरियर्ज की टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्ज को 42 रन हराया और यूपी के विजयी रथ पर ब्रेक लगा दिया। यूपी की लीग में पहली हार है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार दूसरी जीत है। दिल्ली लीग में लगातार दो मैच जीतने वाले दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा मुंबई इंडियंस ने किया था।
दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी जश्न मनाती हुईं। (फोटो- दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर से)
लगातार दूसरे मैच में बनाया 200+ का स्कोर
लीग में दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने लगातार दूसरे मैच में 200+ का स्कोर बनाया। पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। दिल्ली ने इससे पहले रॉयज चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 223 रन का स्कोर किया था। इस मुकाबले में टीम को जीत भी मिली थी। कप्तान मेग लैनिंग ने शानदार प्रदर्शन किया। लैनिंग ने 42 गेद पर 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए, जबकि जेस जोनासेन ने 20 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन जोड़े।
यूपी की शुरुआत अच्छी नहीं
जवाब में उतरी यूपी वॉरियर्ज की टीम निर्धारित ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 35 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। कप्तान एलिसा हीली, श्वेता सेहरावत और किरण नवगिरे लंबी पारी नहीं खेल पाईं। चौथे नंबर पर खेलने आईं। तहिलया मैक्ग्राथ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत के करीब ले गईं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाईं। मैक्ग्राथ ने 50 गेंद पर 11 चौके और 4 चौके की मदद से सबसे ज्यादा नाबाद 90 रन बनाए।
जोनासेन ने झटके सर्वाधिक विकेट
जेस जोनासेन ने यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट झटके। जोनासेन ने 4 ओवर में 43 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि शिखा पांडे और मरिजैन कप्प ने एक-एक विकेट लिए। वहीं, यूपी वॉरियर्ज की शबनम इस्माइल, राजेश्वरी गायकवाड़ और तहिलया मैक्ग्राथ और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिए।
