धर्मशाला से दिल्ली पहुंचे कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, भारतीय रेल का जताया आभार (वीडियो)

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2025, 10:35 PM IST

दिल्ली और पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली पहुंच गई है। गुरुवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबला तकनीकी खामियों की वजह से रद्द कर दिया गया था जिसे बाद में शुरू नहीं किया जा सका। उस वक्त राजीव शुक्ला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि खिलाड़ियों को स्पेशन ट्रेन से धर्मशाला से निकाला जाएगा।

धर्मशाला में फंसे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी दिल्ली पहुंच गए हैं। शुक्रवार को पंजाब और दिल्ली के बीच तकनीकी खामियों के कारण मैच रद्द हो गया था, जिसके बाद फौरन सभी खिलाड़ियों को होटल पहुंचा दिया गया था। मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा था कि खिलाड़ियों को वंदे भारत स्पेशन ट्रेन से दिल्ली लाया जाएगा और शुक्रवार को खिलाड़ी दिल्ली पहुंच गए हैं।

दिल्ली और पंजाब के खिलाड़ी

दिल्ली और पंजाब के खिलाड़ी (साभार-screengrab)

आईपीएल ने एक्स एक वीडियो शेयर किया है जिसमें खिलाड़ी वंदे भारत में बैठे नजर आ रहे हैं। आईपीएल में रेल इंडिया को इस सुरक्षित यात्रा और उन्हें गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद कहा है। इस वीडियो में कुलदीप अपने रेल यात्रा की सुखद अनुभव को साझा करते नजर आ रहे हैं। कुलदीप इस वीडियो में भारतीय रेल को शुक्रिया अदा कर रहे हैं और जिस तरह की आतिथ्य उनलोगों को दिया गया उसकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ देर बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।

End of Feed