विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान, ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे किंग कोहली

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए डीडीसीए ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऋषभ पंत के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है और विराट कोहली को भी दल में शामिल किया गया है।

नई दिल्ली: भारत के टेस्ट उप कप्तान ऋषभ पंत को 24 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि दिग्गज विराट कोहली भी आगामी राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में दो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। पंत और कोहली के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा, अनुभवी इशांत शर्मा और नवदीप सैनी ने भी टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जताई है।

Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो क्रेडिट AP)

हालांकि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पंत, कोहली और राणा के नाम 16 सदस्यीय सूची में शामिल नहीं किए हैं क्योंकि वे पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला से पहले दो से तीन मैच खेलने की संभावना है। हालांकि यह साफ नहीं है कि कोहली और पंत किन दो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

End of Feed