दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारत की पहली स्पिन गेंदबाज बनीं

IND W vs PAK W: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने जैसे ही गुल फिरोजा को आउट किया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह बतौर स्पिनर ऐसा करने वाली पहली भारती. स्पिनर बन गईं।

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का जादू एक बार फिर देखने को मिला। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जब पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 38 रन जोड़ चुकी थी, तो दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। दीप्ति ने गुल फिरोजा को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। फिरोजा 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुईं।

deepti sharma

दीप्ति शर्मा (साभार-X)

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

दीप्ति शर्मा ने जैसे ही गुल फिरोजा को आउट किया, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। वह भारत की ओर से 350 या इससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय गेंदबाज और पहली स्पिन भारतीय गेंदबाज बन गईं। हालांकि, उन्होंने आयशा जफर को अपना दूसरा शिकार बनाया।

End of Feed