क्रिकेट

WPL 2023: मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले गुजरात जाएंट्स को लगा तगड़ा झटका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 4, 2023, 03:49 PM IST

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। ओपनिंग मैच में गुजराज जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस टीम से होगा। लेकिन मुकाबला शुरू होने से कुछ घंटे पहले गुजरात जाएंट्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम की ऑलराउंडर डब्ल्यूपीएल से बाहर हो गई हैं ।

Image

डियांड्रा डॉटिन। (Instagram)

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग शनिवार बार से शुरू होने जा रहा है। लीग के ओपनिंग मैच में गुजरात जाएंट्स का सामना हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस से है। गुजरात जाएंट्स के कोच, कप्तान और खिलाड़ी मैच को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन इस बीच खबर आई कि टीम की ऑलराउंडर डियांड्रा डॉटिन विमेंस प्रीमियर लीग से बाहर हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 31 साल की डॉटिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाईं।

डॉटिन की जगह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मौका

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डियांड्रा डॉटिन की जगह के लिए नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान हो चुका है। 31 साल की डॉटिन की जगह ऑस्ट्रेलिया की 26 साल की ऑलराउंडर किम गैरथ को टीम में शामिल किया गया है। 2010 में डेब्यू करने वाली किम गैरथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 54 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। इसमें 762 रन बनाए हैं और 43 विकेट भी लिए हैं।

गुजरात ने डॉटिन पर लगाई थी इतने की बोली

गुजरात जाएंट्स ने महिला विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में डियांड्रा डॉटिन पर बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था। डॉटिन का बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। गुजरात ने ऑक्शन में 60 लाख की में खरीदा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर किम गैरथ ऑक्शन में अनसोल्ड रही थीं। किम गैरथ का बेस प्राइज 30 लाख रुपए था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article