बीते 8 अगस्त को आधी रात को टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए एक पोस्ट किया जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। उत्तराखंड में जन्मे पंत ने सीएम धामी को टैग करते हुए लिखा 'उत्तराखंड का निवासी होने के नाते। मैं दिल्ली से उत्तराखंड में बसने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे जमीन नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत प्यारा है। आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि कृपया इस प्रक्रिया में मेरी मदद करें। सब कुछ भुलाकर मैं अपने पैतृक स्थान उत्तराखंड वापस जाना चाहता हूं, वहां के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच लौटना चाहता हूं। कृपया इस मामले पर ध्यान दें। तीन साल हो गए हैं, मुझे कोई जमीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतजार है। इस पोस्ट पर सीएम ने सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी थी तो और संबंधित विभाग को निर्देश भी दे दिया था।
ऋषभ पंत (साभार-x)
क्या पंत दिल्ली छोड़ने वाले हैं?
स्पोर्ट्सनाउ से बात करते हुए, डीडीसीए के निदेशक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि पंत घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'वह निश्चित रूप से दिल्ली के लिए खेलेंगे। उनके दिल्ली छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल मेरी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है।'
शर्मा ने आगे कहा 'देखिए, बात ये है कि अगर आप उत्तराखंड के निवासी नहीं हैं, तो जमीन खरीदने के लिए आपको सरकार से एनओसी (आवेदन अनुमति) लेनी पड़ती है। और वो वहां अपनी एकेडेमी खोलना चाहते हैं। दरअसल, उत्तराखंड सरकार को आगे बढ़कर उन्हें 40-50 एकड़ जमीन दान में देनी चाहिए, जैसे हरियाणा सरकार ने वीरेंद्र सहवाग को दी थी। वो इतने बड़े खिलाड़ी हैं, आपके राज्य से आए हैं, देश का नाम रोशन किया है, आपके राज्य का नाम रोशन किया है। उन्हें तो इस बारे में ट्वीट करने की भी जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी।"
अगर पंत चाहते हैं तो स्वागत है
उन्होंने पंत के दिल्ली छोड़ने के सवाल पर कहा 'हर व्यक्ति का अपने गृह राज्य के प्रति कुछ कर्तव्य होता है; उससे एक भावनात्मक लगाव होता है। इसलिए अगर ऐसा है और वह उत्तराखंड के लिए खेलना चाहता है, तो उसे जरूर खेलना चाहिए। इससे दिल्ली को नुकसान होगा, लेकिन उसे खेलना चाहिए। उसका हार्दिक स्वागत है। मेरी तरफ से, उत्तराखंड के लिए खेलना एक बहुत अच्छा कदम होगा"
राजस्थान के लिए जूनियर क्रिकेट खेलने के बाद पंत दिल्ली शिफ्ट हो गए। उन्होंने यहां जल्दी ही तरक्की की और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई। पंत ने 2015 में दिल्ली के लिए अपना पहला फर्स्ट-क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। पंत को 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्होंने 2018 में टेस्ट और वनडे में डेब्यू किया। पंत ने 2017-18 रणजी ट्रॉफी सीजन के फाइनल तक दिल्ली की कप्तानी की।
पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की और 2016 से 2024 तक उससे जुड़े रहे। आईपीएल 2025 और 2026 के लिए वे लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए। पंत अब दिल्ली लौट आए हैं और आईपीएल 2027 में एक बार फिर वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
