DC vs LSG: दिल्ली और लखनऊ के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, DC vs LSG Pitch Report Today Match In Hindi: आज (24 March 2025) आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा दिन है। तीसरे दिन खेले जाने सीजन के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम। दोनों टीमों के बीच सोमवार शाम विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भिड़ंत होगी। आईपीएल 2025 में ये दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमों के फैंस इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में दिल्ली-लखनऊ के बीच आज की पिच रिपोर्ट यहां हम जानेंगे और आपको बताएंगे मैदान से जुड़े खास आंकड़े।

IPL 2025, DC vs LSG Pitch Report Today Match: आईपीएल 2025 के तीसरे दिन और सीजन के चौथे मुकाबले में दिल्ली और लखनऊ के बीच भिड़ंत होगी। आईपीएल के 18वें सीजन का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants) के बीच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कई स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। खासकर लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहली बार खेल रहे केएल राहुल पर सबका ध्यान केंद्रित है। राहुल पिछले सीजन लखनऊ और पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। ऐसे में इस बार भी फैंस को नई टीम के साथ अपने पुराने खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत का इंतजार है। दिल्ली और लखनऊके बीच होने वाला आईपीएल 2025 का चौथा मैच आज रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों में नीलामी के बाद काफी बदलाव हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) और लखनऊ सुपर जायंट्स की ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है।

आज दिल्ली और लखनऊ के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें एलएसजी ने 3 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली 2 मैच में चेन्नई को शिकस्त देने में सफल रही है। आज का मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रड्डी स्टेडियम में होने वाला है तो इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों के आंकड़ों पर भी नजर डाल लेते हैं। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। दोनों के बीच विशाखापट्टनम में कोई मुकाबला नहीं हुआ है।

End of Feed