Injured Warner ruled out of New Zealand tour: ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाएंगे लेकिन उनके अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक फिट होने की संभावना है।पिछले महीने टेस्ट और वनडे से संन्यास लेने वाले इस 37 वर्षीय खिलाड़ी को पूर्ण फिटनेस हासिल करने में 7 से 10 दिन लगेंगे।
डेविड वॉर्नर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा,‘‘वार्नर को फिट होने में कुछ समय लगेगा लेकिन इससे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी उपलब्धता प्रभावित नहीं होगी।’’वार्नर ऑस्ट्रेलिया की रोटेशन नीति के कारण दूसरे टी20 मैच में नहीं खेले थे। वह इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद सबसे छोटे प्रारूप को भी अलविदा कह देंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के थे कप्तान
ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वार्नर ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। उन्होंने तब टीम की तरफ से सर्वाधिक 516 रन बनाए थे।उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 20 गेंद पर 32 रन बनाए थे। जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शकों ने उनकी ‘हूटिंग’ की थी। डेविड वॉर्नर के जाने से ऑस्ट्रेलिया को नया ओपनिंग बल्लेबाज ढूंढना होगा।
