बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैचों से बाहर होने वाले ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से अपनी निराशा व्यक्त की है। वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है 'इंजरी के कारण दौरे को बीच में छोड़कर जाना दुखद है। यह वो यादें नहीं है जो मैं भारत से ले जाना चाहता था। मैं अपनी सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने अब तक हुए दो मैच में मेरा साथ दिया। दिल्ली टेस्ट हमारे मुताबिक नहीं चला, लेकिन दो और मैच बाकी है। मुझे उम्मीद है कि हम वापसी करेंगे।
डेविड वॉर्नर ओपनिंग बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया (Instagram)
दिल्ली टेस्ट में घायल वॉर्नर
डेविड वॉर्नर दिल्ली टेस्ट में पहली पारी के दौरान घायल हो गए थे। उन्हें मोहम्मद सिराज की एक गेंद पहले सिर पर और फिर उनके कोहनी में लगी थी। स्कैन करने पर पता चला कि उन्हें वापसी करने में वक्त लगेगा। इसलिए उन्होंने दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं की। कनकशन नियम के तहत उनके स्थान पर मैट रेनशो को दिल्ली टेस्ट में शामिल किया गया।
बाद में चोट की गंभीरतचा को देखते हुए खबर आई कि वह पूरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। हालांकि, वह इस दौरे पर बल्ले से पूरी तरह से नाकाम रहे। उन्होंने 2 मैच की 3 इनिंग में केवल 26 रन बनाए थे। वॉर्नर अब सीधे वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत लौटेंगे। आईपीएल में भी ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में पदिल्ली की कमान उन्हीं के पास है।
वॉर्नर इकलौते नहीं है जो इस दौरे से चोट के कारण बाहर हुए हैं। उनके अलावा जोश हेजलवुड भी चोट के कारण इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कप्तान पैट कमिंस भी तीसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनके स्थान पर टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे।
