नई दिल्ली: श्रीलंका के टी20 टीम के कप्तान दसुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग का दामन थोड़कर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़ गए हैं। दसुन शनाका के राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने का ऐलान आईपीएल ने आधिकारिक तौर पर कर दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ने का ईनाम भी शनाका को मिला है। उन्हें बेस प्राइज 75 लाख रुपये से तिगुनी कीमत राजस्थान का दामन थामने के लिए मिली है। राजस्थान रॉयल्स से शनाका को 2 करोड़ रुपये बतौर फीस मिलेंगे।
दसुन शनाका
मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे शनाका
आईपीएल की दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में शनाका को किसी ने खरीदा नहीं था। शनाका आईपीएल की नीलामी में 75 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ उतरे थे। बतौर ऑलराउंडर और फिनिशर खेलने वाले शनाका को कोई खरीदार नहीं मिला। पीएसएल में वह लाहौर कलंदर्स टीम से जुड़े थे। लेकिन पीएसएल के आगाज से ठीक पहले उन्हें आईपीएल में खेलने का फैसला किया।
ऐसा रहा है शनाका का आईपीएल में प्रदर्शन
दासुन शनाका ने श्रीलंका के लिए 6 टेस्ट, 71 वनडे और 131 T20I मैच खेले हैं, और उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 3350 रन और 86 विकेट दर्ज हैं। शनाका इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेल चुके हैं। साल 2023 में उन्होंने तीन मैच खेलने का मौका मिला था इस दौरान उन्होंने 26 रन 100 के स्ट्राइक रेट और 13 के औसत से बनाए थे। उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था।
ऐसा रहा है शनाका का टी20 करियर
दसुन शानाका का टी20 में 5064 रन बनाने के साथ-साथ 111 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनके नाम 3 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं। शनाका का बल्ले के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 131 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट रहा है। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी आईपीएल में खेलने के ज्यादा मौका नहीं मिले हैं।
