डेरेन सैमी ने भी उठाया सवाल, ये है टी20 विश्व कप में भारत की हार का बड़ा कारण

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 14, 2022, 02:28 PM IST

Darren Sammy on Indians not playing in foreign league: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2022 में हारकर बाहर होने के बाद उसको लेकर तमाम तरह के सवाल उठे हैं। ऐसा ही एक सवाल है भारतीय खिलाड़ियों का विदेशी लीग में ना खेलना। अब वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने ये सवाल उठाया है।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो जाने के बाद एक सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या विदेशी टी20 लीग में ना खेलने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा है? दरअसल, तमाम अन्य देशों के खिलाड़ी बिग बैश लीग जैसी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेते हैं जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया व अन्य देेशों की पिचों व माहौल का अच्छा अनुभव होता है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं होता। यही सवाल कोच राहुल द्रविड़ से भी पूछा गया था लेकिन उन्होंने बीसीसीआई के फैसले के बचाव किया। अब वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने भी यही मुद्दा उठाया है।

darren_Sammy

डेरेन सैमी

डेरेन सैमी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेटरों का विदेशी लीग में नहीं खेलना भी टी20 विश्वकप में उनके खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह है। गौरतलब है कि बीसीसीआई का नियम है जिसके तहत भारत के किसी भी सक्रिय खिलाड़ी को विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं है।

End of Feed