CSK vs SRH Dream11 Prediction: चेन्नई और हैदराबाद का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

CSK vs SRH Dream11 Prediction, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 43वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है और किन खिलाड़ियों को कप्तान बनाना सही रहने वाला है।

CSK vs SRH Dream 11 Prediction Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 43वें मुकाबले में दो दमदार टीमों के बीच मैच खेला जाने वाला है। इसमें एक तरफ जहां चेन्नई सुपर किंग्स होने वाली है वहीं दूसरी ओर पिछले साल की रनरअप रह चुके सनराइजर्स हैदराबाद रहने वाली है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के पास है। इस मैच का आय़ोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। इन दोनों टीमों का वर्तमान सत्र में अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इन दोनों टीमों के आठ मैच में चार अंक हैं और अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद को बनाए रखना है तो उन्हें अपने सभी मैच जीतने होंगे।

CSK vs SRH Dream 11 Prediction

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम 11 टीम

चेन्नई की टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार उसे यहां मुंह की खानी पड़ रही है। उसकी टीम अभी तक यहां के विकेट का सही अनुमान लगाने में नाकाम रही है।चेन्नई ने स्पिनर नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed