CSK vs RR Pitch Report: चेन्नई और राजस्थान के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, CSK vs RR Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज दो मुकाबले होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज बड़ा मुकाबला दिन का पहला मैच होगा। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये मैच करो या मरो का होगा। मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहां पर हम जानें इस मैच की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं इस मैदान पर दोनों टीमों के आंकड़े और क्या कहता है इस मैदान का रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज का पहला मुकाबला
  • चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी
  • चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

IPL 2024, CSK vs RR Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग में आज 'डबल हेडर' यानी दो मैचों का दिन है। सुपर संडे के पहले मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होगी। एक तरफ है राजस्थान की टीम जो पोइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है और प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ है एम एस धोनी (MS Dhoni) के मार्गदर्शन में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जो टॉप-4 में चौथे स्थान पर होने के बावजूद पेचीदा स्थिति में फंस गई है, अगर उसे प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने ही होंगे जिसमें आज का मैच भी शामिल है।

CSK vs RR Pitch Report, IPL 2024 Today Match

चेन्नई-राजस्थान मैच पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होने वाला मैच इस सीजन में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। इस मैच से पहले आप भी जान लीजिए कि इन दोनों टीमों का आईपीएल में आमने-सामने का इतिहास कैसा रहा है। अब तक इस टी20 लीग के इतिहास में चेन्नई और राजस्थान की टीमें 28 बार टकरा चुकी हैं, जिसमें चेन्नई ने 15 बार बाजी मारी है, जबकि राजस्थान की टीम ने चेन्नई को 13 बार हराया है। आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें जिन खिलाड़ियों पर टिकी होंगी उनमें पहला नाम कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का आता है। टीम के दो विदेशी गेंदबाज टूर्नामेंट से विदाई ले चुके हैं, ऐसे में गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) और शिवम दुबे (Shivam Dube) जैसे ऑलराउंडर्स पर निगाहें टिकी होंगी। वहीं राजस्थान के लिए इस मैच में कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson), ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), जोस बटलर (Jos Buttler) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पर फैंस की निगाहें रहेंगी।

End of Feed