CSK Vs RCB Tickets Booking: चेन्नई बनाम बेंगलुरू मैच के टिकट कैसे खरीदें और कीमत

IPL 2025 CSK vs RCB Tickets Booking, Chennai Super kings vs Royal Challengers Bengaluru Today Match Tickets Buy Online, How To Buy IPL Tickets online, Tickets Price: आईपीएल 2025 में आगामी शुक्रवार (28 March 2025) को एक और बड़ा मुकाबला आने वाला है। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मुकाबला चेन्नई के मैदान पर होगा। इस मैच में भारत के दो बड़े क्रिकेट स्टार्स महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। आइए जान लेते हैं कि इस बड़े मैच की टिकट आप कब, कहां और कैसे खरीद सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का एक और बड़ा मुकाबला
  • धोनी की चेन्नई का सामना विराट की बेंगलुरू से होगा
  • शुक्रवार के महामुकाबले की टिकट बुकिंग तेज हुई

How To Buy CSK vs RCB Tickets, IPL 2025 Tickets Price: आने वाले शुक्रवार यानी 28 मार्च 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण का एक और महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से। इस मैच के जरिए एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे बड़े चेहरे एम एस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli)। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और अब इस बड़े मैच की चुनौती पार करना दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं होगा। ये मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।

CSK vs RCB Match Tickets Booking Details In IPL 2025

कब और कहां खरीदें चेन्नई-बेंगलुरू आईपीएल मैच के टिकट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीतकर विजयी आगाज किया था। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की थी। अब चेन्नई और बेंगलुरू की टीमों की भिड़ंत होने वाली है और फैंस इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस मैच के टिकटों को लेकर फैंस के बीच रेस लगातार जारी है और हर फैन किसी भी तरह इस मैच का साक्षी बनना चाहता है। तो आइए आपको बताते हैं कि इस मैच की टिकट बुकिंग आप कैसे और कहां-कहां कर सकते हैं, साथ ही बताएंगे टिकटों की कीमत।

End of Feed