LIVECSK Vs RCB Highlights: चेपॉक में जीत के साथ सीएसके ने किया आईपीएल 2024 का आगाज

CSK Vs RCB Highlights: चेपॉक में जीत के साथ सीएसके ने किया आईपीएल 2024 का आगाज
IPL 2024, CSK Vs RCB Highlights : चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक के मैदान में लगातार 8वीं जीत दर्ज कर ली। जीत के लिए सीएसके को 174 रन बनाने थे जो उसने 4 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। सीएसके की ओर से रवींद्र जडेजा ने नाबाद 25 और इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर शिवम दुबे ने 34 रन की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 37 गेंद में 66 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
इससे पहले अनुज रावत की विस्फोटक 48 रन की पारी के दम पर आरसीबी ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में सीएसके के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा। रावत के अलावा दिनेश कार्तिक ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 95 रन की साझेदारी की।
IPL 2024 Opening Ceremony LIVE Telecast | CSK vs RCB Dream11 Prediction | CSK vs RCB Head To Head | who won the toss today ipl match csk vs rcb
Check - csk vs rcb live toss| csk vs rcb toss win today
CSK Vs RCB Live Cricket Score: सीएसके की चेपॉक में लगातार 8वीं जीत
जीत के साथ चेन्नई ने किया आईपीएल 2024 का आगाज, पहले मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हराया। जडेजा ने 25 और शिवम दुबे ने 34 रन की पारी खेली।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: क्या आरसीबी ने फंचा दिया मैच
174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 4 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। दुबे और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: ग्रीन ने मिचेल को किया आउट
110 रन के स्कोर पर सीएसके ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। ग्रीन का यह दूसरा विकेट है। मिचेल 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: 100 के भीतर सीएसके को लगा तीसरा झटका
ग्रीन ने पहले ही ओवर में झटका विकेट, 99 रन के स्कोर पर सीएसके ने गंवाया तीसरा विकेट। 19 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए रहाणे।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: सीएसके को लगा पहला झटका
38 रन के स्कोर पर सीएसके को लगा पहला झटका, 15 रन बनाकर आउट हुए गायकवाड़। यश दयाल ने दिलाई सफलता।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: पहले ओवर में सीएसके ने बनाए 8 रन
सीएसके की ओर गायकवाड़ ने विस्फोटक शुरुआत की है। पहले ओवर में सीएसके ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना दिए हैं।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: आरसीबी ने रखा 174 रन का लक्ष्य
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। अनुज रावत ने 48 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 95 रन रका नाबाद पारी खेली।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: रावत ने आरसीबी की तरफ शिफ्ट किया मोमेंटम
आरसीबी ने 18 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं। कार्तिक 26 और रावत 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: कोहली भी हुए आउट
मुस्तफिजुर रहमान ने अपना तीसरा विकेट ले लिया है। उन्होंने कोहली को 21 रन के स्कोर पर आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: ऐसे की सीएसके ने मैच में वापसी
CSK Vs RCB Live Cricket Score: विराट ने पूरे किए 12,000 रन
विराट कोहली ने 6 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरा कर लिए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय हैं।
यहाँ देखें- सीएसके बनाम आरसीबी लाइव स्कोरकार्डCSK Vs RCB Live Cricket Score: पाटीदार के बाद मैक्सवेल भी नहीं खोल पाए खाता
दीपक चाहर ने मैक्सवेल को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। 42 रन के स्कोर पर आरसीबी ने 3 विकेट गंवा दिया है।
यहाँ देखें- सीएसके बनाम आरसीबी लाइव स्कोरकार्डCSK Vs RCB Live Cricket Score: मुस्तफिजुर ने कराई सीएसकी की वापसी
एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मुस्तफिजुर ने सीएसके की वापसी करा दी है। 41 रन के स्कोर पर आरसीबी ने 2 विकेट खो दिए हैं। रजत पाटीदार बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: आरसीबी को 41 रन के स्कोर पर लगा पहला झटका
आरसीबी ने 41 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। फाफ डुप्लेसी 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने रचिन रवींद्र के हाथो कैच कराया।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत
फाफ डुप्लेसी ने आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। 3 ओवर में टीम का स्कोर 33 रन हो गया है जिसमें से 30 रन अकेले फाफ ने बनाए हैं।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: दीपक चाहर ने की गेंदबाजी की शुरुआत
सीएसके की ओर से दीपक चाहर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। इस ओवर में कुल 7 रन बने। फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल 2024 का पहला चौका लगाया।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: सीएसके की प्लेइंग इलेवन
सीएसके की प्लेइंग इलेवन-रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे
CSK Vs RCB Live Cricket Score: आऱसीबी की प्लेइंग इलेवन
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज
CSK Vs RCB Live Cricket Score: सीएसके की ओर से चार खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
आज के मैच में सीएसके के चार खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। आज के मैच में रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी और फिज डेब्यू कर रहे हैं।
CSK Vs RCB Live Cricket Score: आरसीबी ने जीता टॉस
आरसीबी ने जीता टॉस: चेपॉक में आईपीएल 2024 का पहला टॉस फाफ डुप्लेसी ने जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी।