CSK vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: उर्विल पटेल के तूफान से जीती CSK, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

CSK vs LSG Today IPL Match (सीएसके बनाम एलएसजी आज के आईपीएल मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates, Live Streaming Watch Scorecard Updates: आईपीएल 2026 के 53वेंमुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के 53वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

CSK vs LSG Live Scorecard: आईपीएल 2026 के 53वेंमुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले का टॉस चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुपरकिंग्स ने आज के मैच में प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि सुपर जायंट्स ने दो बदलाव करते हुए जोश इंग्लिस और आवेश खान को मौका दिया है।

CSK vs LSG

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव ब्लाग

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 203 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जोश इंग्लिस की 33 गेंद में 85 रन की आक्रामक पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने जैमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के बूते लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां आठ विकेट पर 203 रन पर रोक दिया। इंग्लिस ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में छह छक्के और 10 चौके जड़कर सुपरजायंट्स का स्कोर नौवें ओवर के बाद 112 रन तक पहुंचा दिया था। ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों ने 10वें से 15वें ओवर के बीच 35 रन के अंदर चार विकेट झटककर रनगति पर अंकुश लगा दिया। ओवरटन ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए जिसमें इंग्लिस का विकेट भी शामिल था। नूर अहमद ने चार ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की। अंशुल कंबोज को दो विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 47 रन खर्च किए। आखिरी ओवरों में शाहबाज अहमद (नाबाद 43) और हिम्मत सिंह (17) ने सातवें विकेट के लिए 32 गेंद में 50 रन की साझेदारी कर बीच के आवरों में बने कम रन की कुछ भरपाई की। शाहबाज ने 25 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

End of Feed