CSK vs KKR Match Live Streaming: कब और कहां देखें चेन्नई बनाम कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

CSK vs KKR Match Live Streaming: आईपीएल के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जानते हैं।

CSK vs KKR Match Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग का 22वां मुकाबला प्वाइंट्स टेबल की दो नीचले क्रम की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा जहां चेन्नई ने पिछले मुकाबले में दिल्ली को हराकर जीत का खाता खोला था। वहीं दूसरी तरफ अब भी अजिंक्य रहाणे की टीम को पहली जीत का इंतजार है। इस बार कोलकाता के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। बल्लेबाजी में फिन एलन नहीं चल रहे हैं तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और मथिसा पथिराना जैसे गेंदबाज चोटिल हैं।

csk vs kkr live streaming

चेन्नई और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

आईपीएल में किसका पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 32 मुकाबलों में 20 में चेन्नई को जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबला केकेआर के नाम रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। यदि आप संजू सैमसन और केकेआर के गेंदबाजों के इस भिड़ंत को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed