Aaj ka IPL Match kahan hoga, CSK vs GT: आज महामुकाबले में गुजरात से भिड़ेगी धोनी की सेना, जानें कहां होगा आज का मैच

Aaj ka IPL Match kahan hoga, CSK vs GT: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात से होगा। आज का मुकाबला चेन्नई के लिए बड़ा मैच होने वाला है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे हर हाल में मैच जीतना होगा। आपको बताते हैं कि आज का बड़ा मुकाबला कहां होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज एक और बड़ा मैच
  • चेन्नई की टक्कर होगी गुजरात टाइटंस से
  • दोनों टीमों के लिए मुकाबला बहुत अहम

Aaj ka IPL Match kahan hoga, CSK vs GT: आज आईपीएल में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा क्योंकि एक बार फिर उनके चहेते खिलाड़ी एमएस धोनी एक्शन में होंगे। फिलहाल सीएसके प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर है और प्लेऑफ में जाने के लिए उसे बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। यही कारण है कि गुजरात के खिलाफ उनका यह मुकाबला करो या मरो वाला है। रुतुराज एंड कंपनी को लगातार दूसरा प्लेऑफ खेलने के लिए गुजरात को हराना ही होगा।

gujarat titans vs chennai super kings

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL)

फॉर्म में हैं CSK के बल्लेबाज

End of Feed