CSK vs DC Match Live Streaming: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जाना है। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी। पहला मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला पंजाब किंग्स को होमग्राउंडर मुल्लांपुर में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। चेपॉक में चेन्नई की टीम अपना पहला मुकाबला गंवा चुकी है। यदि आप इन दोनों मैचों का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान ले।
चेन्नई और दिल्ली लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)
कब होगा आईपीएल में पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा आईपीएल में पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला?
आईपीएल में पंजाब बनाम हैदराबाद का मुकाबला मुल्लांपुर और दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला?
पंजाब बनाम हैदराबाद का मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा जबकि दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला साम 7.30 बजे शुरू होगा।
कहां देखें पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?
पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
