RR vs CSK Playing 11: धोनी के बिना कैसी होगी CSK की प्लेइंग इलेवन, वैभव और जायसवाल के साथ राजस्थान करेगी पारी की शुरुआत

RR vs CSK Playing 11: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। राजस्थान की कमान रियान पराग के पास है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा और चेन्नई अपने स्टार धोनी के बिना उतरेगी।

RR vs CSK Playing 11: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में आज 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। पहली बार येलो जर्सी में खेलने वाले संजू सैमसन अपनी ही टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे जबकि रवींद्र जडेजा भी अपनी पुरानी टीम चेन्नई के सामने दम भरेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले से पहले ही बड़ा झटका लगा जब धोनी फिटनेस कारणों से दो सप्ताह के लिए टीम सेटअप से बाहर हो गए। चेन्नई अपने रेगुलर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में उतरेंगे जबकि राजस्थान इस बार 13 साल बाद नए कप्तान रियान पराग की कप्तानी में खेलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सलामी जोड़ी के तौर पर रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं और उनकी गैर मौजूदगी में इन्ही दो खिलाड़ियों पर ज्यादा नजरें रहेंगी।

RR VS CSK PLAYING XI

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

धोनी की गैर मौजूदगी में 20 साल के बायें हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर को मौका मिल सकता है जिन्होंने घरेलू टी20 मैचों में प्रभावित किया। इसके अलावा 14 .2 करोड़ रूपये में खरीदे गए कार्तिक शर्मा पर भी नजर होगी। उनके पास छक्के लगाने का अद्भुत हुनर है। चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत लग रही है। मिडिल ऑर्डर में उसके पास डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद जिम्मेदारी संभालेंगे।

End of Feed