CSK Playing 11 2025, आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI: आईपीएल 2025 में ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग इलेवन

सीएसके संभावित प्लेइंग इलेवन 2025, Chennai Super Kings Players List and Full Squad, CSK Playing 11 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में 24 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार किया है। इस स्क्वॉड में जहां रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ जैसे ओपनर हैं तो गेंदबाजी में खलील अहमद और अंशुल कंबोज जैसे युवा तेज गेंदबाज भी हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Playing 11) 2025, CSK Players List and Full Squad: चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा की तरह बड़े नामों के पीछे भागने की जगह युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों पर बोली लगाई। चेन्नई ने रचिन रवींद्र और डेवॉन कॉन्वे को दोबारा स्क्वॉड में लाने में सफलता हासिल की। सीएसके ने अपना एकमात्र आरटीएम रचिन रवींद्र के लिए यूज किया। स्पिन गेंदबाजी पर भी चेन्नई ने भरोसा जताया और 9 साल बाद रविचंद्रन अश्विन की टीम में वापसी हुई।

CSK Playing 11 IPL 2025 Chennai Super Kings  Players List IPL Match Playing 11 CSK Full Squad Caption CSK Playing XI Team.

चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन (साभार-TNN)

अश्विन के अलावा चेन्नई ने अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद पर भरोसा जताया जो पिछले सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 10 करोड़ लुटाए। तेज गेंदबाजी ऑप्शन में चेन्नई ने खलील अहमद, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस और कमलेश नागरकोटी को शामिल किया।

End of Feed