एन श्रीनिवासन की 10 साल बाद हुई क्रिकेट प्रशासन में वापसी, बने चेन्नई सुपर किंग्स के चेयरमैन

बीसीसीआई के पूर्व अक्ष्यक्ष एन श्रीनिवासन की 10 साल लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट प्रशासन में वापसी का ऐलान चेन्नई सुपर किंग्स ने किया है। वो टीम के चेयरमैन होंगे और सलाहकार की भूमिका अदा करेंगे।

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की फ्रेंचाइजी अध्यक्ष के रूप में खेल प्रशासन में वापसी मुख्य रूप से सलाहकार के तौर पर होगी जो टीम के लिए बहुत फायदेमंद होगी। श्रीनिवासन (80 वर्ष) को कुछ हफ्ते पहले फ्रेंचाइजी की बोर्ड बैठक में सीएसके का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

MS Dhoni N Srinivasan

एमएस धोनी और एन श्रीनिवासन

विश्वनाथन ने कहा,'यह सीएसके के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि वह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासक रहे हैं। मुझे खुशी है कि वह सीएसके में वापस आ गए हैं। वह हालांकि सलाहकार की भूमिका में होंगे क्योंकि वह ज्यादा यात्रा नहीं करते लेकिन हम उनसे संपर्क में रहेंगे।' उन्होंने कहा कि श्रीनिवासन एसए20 और मेजर क्रिकेट लीग में सीएसके की संपत्तियों के प्रबंधन की देखरेख भी करेंगे। सीईओ ने कहा,'वह सीएसके की सभी संपत्तियों के प्रभारी होंगे।'

End of Feed