भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के कारण बीसीसीआई ने रिटेंशन की आखिरी तारीख दो दिन बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है। इससे पहले ट्रेड की चर्चा शुरू हो गई है। हार्दिक पांड्या किस टीम में जाएंगे ये तो अब तक कन्फर्म नहीं है, लेकिन इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिलचस्पी दिखा रही है। क्रिकबज की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स इंग्लिश ऑलराउंडर के ट्रेड की संभावना तलाश रही है। लिविंग्स्टन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछली नीलामी में 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। लिविंग्स्टन को लेकर और भी फ्रेंचाइजी दिचस्पी दिखा रही है, लेकिन अभी यह सिर्फ बातचीत के स्टेज पर है। हालांकि, इन सब पर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अब तक कोई फैसला नहीं आया है।
लियाम लिविंग्स्टन (साभार-x)
33 साल के लिविंग्स्टन का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने दो मैचों में 15 रन बनाए थे। इससे पहले उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज कर दिया था। RCB ने उन्हें पिछले मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
दो खिलाड़ियों के बदले होगा ट्रेड
रिपोर्ट की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स दो लिविंग्स्टन के बदले दो खिलाड़ी को दे सकती है। फ्रेंचाइजी लिविंगस्टन और खलील अहमद के अलावा एक और खिलाड़ी पर बात कर रही हैं। ट्रेड बातचीत में केवल दो नहीं, बल्कि कई खिलाड़ी और कई फ्रेंचाइजी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी खबर आधिकारिक नहीं है, क्योंकि खलील पिछले कुछ सीजन से CSK के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं। टीम उन्हीं के नेतृत्व में उतरती है। लिविंग्स्टन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 51 मैच की 49 पारी में 1,066 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारी खेली है। गेंदबाजी में भी लिविंग्स्टन ने 13 विकेट चटकाए हैं। ये डील हो पाती है या नहीं ये पूरी तरह से सनराइजर्स हैदराबाद के फैसले पर निर्भर करेगा।
