रुड़की: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को रुड़की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई और हादसे के तत्काल बाद धूं-धूं करके जल उठी। हादसा इतना भयंकर था कि ऋषभ पंत का जीवित बचना अपने आप में चमत्कार है।
ऋषभ पंत की सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज
TIMES NOW accesses CCTV footage of Rishabh Pant's accident.The accident occurred at around 5:21 am today. He was… t.co/JD89DtEiNO
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
@mufaddal_vohra It happend just before I arrived there ...it was horrible..i shoot this video ..it was terrible acc… t.co/28m28X4fFo
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामना
ऐसे में अब दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर एक तरफ से दूसरी तरफ चली गई। जब हादसा हुआ तब सुबह के 5:27 बजे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि कार मिनटों में जलकर खाक हो गई।WATCH - Rishabh Pant can be seen lying on road after meeting with an accident early morning on Friday. t.co/RmiLfAlBOc
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
हादसे के बाद ऋषभ पंत रोड पर पड़े रहे जिन्हें पास की गाड़ियों से बाहर आकर लोगों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें रुड़की अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मैक्स देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। संभावना है कि उन्हें ईलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया जा सकता है। उत्तराखंड सरकार ने उनका ईलाज का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एयरएंबुलेंस तैयार रखने के आदेश भी दिए हैं।
