पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में सगाई के 6 महीने बाद ही आया भूचाल, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ा रिश्ता

Prithvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup: पृथ्वी शॉ और आकृति ने इसी साल मार्च महीने में अपनी सगाई को पब्लिक किया था। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज तब खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने दोनों को बधाई भी दी थी। हालांकि, महज 6 महीनों के भीतर ही यह रिश्ता टूट गया।

Prithvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup: कभी भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने उनके साथ रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। आकृति ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अपनी सगाई खत्म करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि दोनों की इसी साल मार्च महीने में ही सगाई हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है।

Prithvi

पृथ्वी शॉ की टूटी सगाई (फोटो साभार- X/akritiagarwal7)

आकृति अग्रवाल ने पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता

पृथ्वी शॉ और आकृति ने इसी साल मार्च महीने में अपनी सगाई को पब्लिक किया था। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज तब खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने दोनों को बधाई भी दी थी। हालांकि, महज 6 महीनों के भीतर ही यह रिश्ता टूट गया। आकृति ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने भारी मन से अपना रिश्तान तोड़ने का फैसला लिया है। आकृति ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हमारी आगे की जिंदगी को लेकर सोच बिल्कुल अलग है। हमने बहुत कोशिश की, लेकिन अब समझ आ गया है कि हमारी राहें अलग-अलग हैं। हम दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं, फिर भी मौजूदा हालात और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को देखते हुए अलग होना ही बेहतर लगा।"

End of Feed