वो यादगार जीत, वो पहली ट्रॉफीः 43 साल पहले आज ही भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा था इतिहास, जानिए कैसा था मैच का हाल

Cricket Throwback 25 June: क्रिकेट के इतिहास में कई मैच ऐसे रहे हैं जिन्होंने इतिहास में अपना उल्लेख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया। ऐसा ही एक मैच था 1983 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल, जिसने भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा सदियों के लिए तय कर दी थी।

25 June Throwback: आज ही के दिन (25 जून) भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार वो कमाल करके दिखाया था जिसने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल दी थी। आज साल 1983 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के 43 साल पूरे हो गए हैं। कपिल देव की कप्तानी में, भारत ने 25 जून 1983 को लॉर्ड्स में खेले गए विश्व कप फाइनल में मजबूत वेस्टइंडीज टीम को हराकर सभी उम्मीदों को गलत साबित कर दिया।

India 1983 World Cup Victory Anniversary Today 25 June

आज ही बदली थी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर (X)

यह एक ऐसी जीत थी जिसने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया, क्रिकेट को देश का जुनून बना दिया और विश्व क्रिकेट में भारत के एक मज़बूत ताकत के रूप में उभरने की नींव रखी। कपिल देव की टीम ने लॉर्ड्स में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही वेस्टइंडीज़ को हराकर चैंपियनशिप जीती।

End of Feed