क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया 2026-27 सीजन का शेड्यूल, मात्र 14 सप्ताह में खेलेगा 10 टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच से करेगा और इसका समापन मार्च 2027 में एमसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपना 2026-27 का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया, जिसमें उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त है और इसलिए उसे जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलेगा। अगले साल भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला पैट कमिंस की उम्रदराज टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। उसको इसके लिए तैयारी का बहुत कम समय मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर और मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।

Aus

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (फोटो साभार- @CricketAus)

भारत में 5 टेस्ट मैच की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच से करेगा और इसका समापन मार्च 2027 में एमसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगा। ऑस्ट्रेलिया की इस व्यस्त कार्यक्रम में भारत के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली टेस्ट श्रृंखला में असली परीक्षा होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का वह दौरा कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों के लिए आखरी चुनौती होगी क्योंकि उन्होंने अभी तक भारत में कभी कोई श्रृंखला नहीं जीती है।' बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए हमेशा से कठिन मानी जाती रही है, क्योंकि भारत की पिचें स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल होती हैं।

End of Feed