500 विकेट लेने वाले 32 वर्षीय दिग्गज गेंदबाज ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास

Bowler Craig Miles Announces Retirement: क्रिकेट में मानसिक स्वास्थ्य के कारण पहले भी खिलाड़ी खेल से किनारा करते देखे गए हैं और अब एक और शानदार क्रिकेटर ने 15 साल के बेहतरीन करियर के बाद ऐसा ही किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने लिया संन्यास
  • 32 की उम्र में अचानक संन्यास की घोषणा
  • मानसिक स्वास्थ्य बना फैसले की मुख्य वजह

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स (Craig Miles) ने 32 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही काउंटी क्रिकेट में सभी प्रारूपों को मिलाकर 500 से अधिक विकेट लेने वाले उनके 15 साल के शानदार करियर का समापन हो गया है।

Craig Miles Announces Sudden Retirement From Cricket Due To Mental Health Issues

क्रेग माइल्स ने किया संन्यास का ऐलान (Instagram/cmiles18)

2011 में 16 वर्ष की उम्र में अपना डेब्यू करने वाले ग्लूस्टरशायर के इस गेंदबाज़ ने एक भावुक संदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि लगातार मानसिक तनाव के कारण उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

End of Feed