रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, कोच ने लगाया अफवाहों पर विराम

रोह्त शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर कोच दिनेश लाड ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में रोहित ने बताया था कि वह खुद को फिट रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन अब उनके कोच ने सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया।

छह महीने में दो आईसीसी खिताब जीतकर संन्यास की अटकलों को खारिज करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि अभी उसे वनडे विश्व कप जीतना बाकी है। लाड ने भाषा से कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर अभी उसके भीतर काफी क्रिकेट बाकी है। आपने चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल की उसकी पारी देखी होगी जिसमें उसने पक्के क्रिकेट शॉट खेले और एक भी खराब शॉट नहीं था।’’

Coach Dinesh Lad Rohit Sharma

दिनेश लाड, रोहित के कोच (साभार-X)

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने 2023 वनडे विश्व कप से पहले अपने खेल में बदलाव किया और उसका फोकस अच्छी शुरूआत देने पर ही रहा , बड़े शतकों पर नहीं ताकि टीम को फायदा हो।’’चैम्पियंस ट्रॉफी में तीसरी बार खिताब जीतने से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या रोहित का यह आखिरी टूर्नामेंट होगा । घरेलू टेस्ट श्रृंखला में हार, आस्ट्रेलिया दौरे पर मिली हार के बाद रोहित के फॉर्म और फिटनेस पर सवाल उठे और उनके वजन को लेकर भी काफी बातें हुईं।

End of Feed