कुलदीप की रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, नवविवाहित जोड़े ने पैर छूकर लिए आशीर्वाद

Kuldeep Yadav Reception: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीय यादव के रिसेप्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वांद दिया।

Kuldeep Yadav Reception: मंगलवार, 17 मार्च को टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी हुई। उनकी यह रिसेप्शन पार्टी लखनऊ के होटल द सेंट्रम में हुई जहां एक से बढ़कर एक सितारों का जमावड़ा लगा। क्रिकेट जगत के अलावा इस समारोह में राजनीति की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस समारोह में कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गले का सूट और वंशिका ने क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी पहन रखी थी। भारतीय परिधान में वंशिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कुलदीप यादव के रिसेप्शन में यूपी CM योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने क्रिकेटर के परिजनों के साथ फोटो खिंचाई। कुलदीप यादव ने सीएम योगी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिए। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा 'आज लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर श्री कुलदीप यादव जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।

kuldeep yadav Reception

कुलदीप यादव (साभार-X)

इस रिसेप्शन पार्टी में योगी आदित्यनाथ के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पहुंचने की भी संभवाना है। रिसेप्शन में 900 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। लखनऊ में हो रहे इस रिसेप्शन में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी पहुंचे। गौतम गंभीर ने बड़ी ही आत्मीयता से उन्हें गले से लगाया। इसके अलावा पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे। होटल पहुंचते ही इन मेहमानों पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया।

End of Feed