एमएस धोनी का औरा ही ऐसा है कि लोग कुछ ही मिनटों में उनके फैन बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ रांची एअरपोर्ट पर जब CISF ऑफिसर सतीश पांडे की मुलाकात कैप्टन कूल एमएस धोनी से हुई। शनिवार का दिन सतीश पांडे के जीवन में कुछ ऐसी यादें लेकर आया जिसे शायद ही वह कभी भूल पाएंगे। धोनी की इस मुलाकात ने उनके दिलो-दिमाग पर इस तरह घर बनाया कि उन्होंने एक नोट लिखकर इसकी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। फिर क्या था धोनी का फैनसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
एमएस धोनी और सतीश पांडे (साभार-Twitter)
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला, लेकिन आज मैं खुद को और भी लकी मानता हूं क्योंकि मुझे अपने फेवरेट से मिलने का मौका मिला। उन्होंने धोनी के साथ अपनी फोटो भी शेयर की और लिखा कि उनकी स्माइल ये बताने के लिए काफी है कि उनसे मेरी मुलाकात कितनी अच्छी रही।
सतीश पांडे की पोस्ट (साभार-Twitter)
जब मैं उनसे मिलने अंदर पहुंचा तो वह स्माइल के साथ खड़े हुएऔर मुझसे गर्मजोशी से हाथ मिलाया। उनका इस तरह से मुझसे मिलना, मेरे लिए किसी रोमांच से काम नहीं है। वह एक न केवल महान क्रिकेटर हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। सतीश अकेले ऐसे नहीं हैं जो धोनी से मिलने के बाद उनका मुरीद हो गए। इस फेहरिस्त में अनगिनत लोग हैं और उनमें से कुछ को ही उनसे मुलाकात का मौका मिलता है।
धोनी साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन आज भी फैंस के बीच उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। धोनी की मौजूदगी भर से पूरा स्टेडियम आज भी धोनी-धोनी के शोर से गूंज उठता है। इतना ही नहीं उन्हें खेलता देखने के लिए फैंस सालो आईपीएल का इंतजार करते हैं।
