Duleep Trophy: आखिरकार चल गया इस भारतीय खिलाड़ी का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में जड़ दिया शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 7, 2023, 01:34 PM IST

Duleep Trophy Semi Final, West Zone vs Central Zone: अलूर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन ने वेस्ट जोन के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने वेस्ट जोन के खिलाफ 352 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज का आखिरकार जमकर बल्ला चल ही गया।

Duleep Trophy Semi Final, West Zone vs Central Zone: इंटरनेशनल लेवल पर धाकड़ गेंदबाजों के लिए क्रीज पर दीवार बनकर खड़े होने वाले अनुभवी खिलाड़ी का आखिरकार बल्ला जमकर चला। अलूर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में टेस्ट फॉर्मेट के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का जमकर बल्ला चला। उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए रनों की बरसात कर दी। मैच के तीसरे दिन पुजारा ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ी बढ़त दिलाई।

पुजारा ने पूरा किया शतक

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में फेल रहने वाले चेतेश्वर पुजारा का दूसरी पारी में जमकर बल्ला चला। पुजारा ने 46.19 रन की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पुजारा ने 236 गेंदों पर 13 चौके की मदद से 109 रन बनाए। पुजारा एक छोड़ पर टिक हुए हैं, जबकि दूसरी छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज उनका लंबा साथ नहीं दे पा रहा है। अभी चिंतन गाजा 4 रन बनाकर पुजारा का साथ दे रहे हैं। वहीं, पहली पारी की बात करें तो पुजारा 102 गेंदों पर 3 चौके की मदद से महज 28 रन बनाकर आउट हो गए थे।

End of Feed