एक साल में 'जीरो' से 'हीरो' बनी CSK, अब कर ली मुंबई इंडियंस की बराबरी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 30, 2023, 09:01 AM IST

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को हराकर 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। अब वह इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई की बराबरी कर ली है जिसने 5 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। चेन्नई ने साल 2010 में पहली बार आईपीएल जीता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई ने गुजरात को हराया
  • 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बनी चेन्नई
  • एमएस धोनी ने की रोहित शर्मा की बराबरी

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए गए आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बारिश से बाधित मैच में चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे उसने आखिरी गेंद के रोमांच में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से डेवॉन कॉन्वे ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा रवींद्र जड़ेजा ने 6 गेंद में 15 रन की नाबाद पारी खेल चेन्नई को जीत दिला दी। उन्होंने आखिरी दो गेंद में आवश्यक 10 रन बनाकर बाजी पलट दी और चेन्नई को जीत दिला दी।

ms dhoni ipl 2023 champion chennai

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL)

यह चेन्नई की 5वीं ट्रॉफी है। पिछला साल चेन्नई के लिए सबसे खराब रहा था और उसने 8 अंकों के साथ 9वें नंबर पर फिनिश किया था। एक साल में चेन्नई ने 'जीरो' से जो 'हीरो' तक का सफर तय किया है वो बताती है कि एमएस धोनी अनहोनी को होनी करना जानते हैं।

End of Feed