CSK vs GT Throwback : चेन्नई को डिफेंडिंग चैम्पियन के खिलाफ संभलकर खेलना होगा, पिछले सीजन में कुछ ऐसा रहा था हाल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 31, 2023, 11:00 AM IST

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans : आईपीएल के नए सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले चेन्नई को पिछले सीजन के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस बार गुजरात के खिलाफ रणनीति बनानी होगी।

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans : आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स है, लेकिन आईपीएल के नए सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के सामने संभल कर खेलने की जरूरत है। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खबरा रहा था। टीम का दो मुकाबले में आमने-सामने हुआ था और दोनों ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार झेलनी पड़ी थी। इसलिए पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए धोनी को नए सीजन के लिए रणनीति तैयार करने की जरूरत है।

Chennai Super Kings, CSK vs GT Throwback, IPL 2023,

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

दो मैच में रहे थे दो कप्तान

पिछले सीजन में शुरुआती कुछ मैचों में रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स उतरी थी। लेकिन उन्होंने बीच मैच में कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद धोनी ने दोबारा टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान गुजरात के खिलाफ पहले मुकाबले में रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई उतरी थी। इस मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था। इसी तरह दूसरे मैच में गुजरात के खिलाफ धोनी की कप्तानी में चेन्नई उतरी थी। हालांकि, इस मुकाबले में भी चेन्नई को गुजरात ने 7 विकेट से हराया था।

End of Feed