CSK shared special video, MS Dhoni Birthday: दुनिया के सफल कप्तानों की गिनती में एमएस धोनी का नाम जरूर लिया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड के अलावा कई अहम ट्रॉफी अपने नाम किए हैं। आज वे अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके इस जन्मदिन को खास बनाने में उनके फैंस जुटे हुए। इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम भी पीछे नहीं रही। सीएसके ने अपने खिलाड़ी और पूर्व कप्तान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एमएस धोनी के बचपन से लेकर अभी तक के सफर के बाद में दर्शाया गया है। इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।
एमएस धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Chennai Super Kings Twitter)
7 लाख से अधिक लोग कर चुके हैं लाइक
धोनी के जन्मदिन पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 57 सेकंड का एक स्पेशल वीडियो तैयार किया है। सीएसके ने इस स्पेशल वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सीएसके के ट्विटर अकाउंट पर एक घंट में 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया। वहीं, सीएसके के इंस्टाग्राम पर दो घंटे में करीब 7 लाख लोगों ने लाइक किया और 6 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स कर एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई दी।
